रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना कैसरगंज में अपराधी से पुलिस मुठभेड़ 25,000 रुपए के इनामिया अभियुक्त के दाहिने पैर में लगी गोली अभियुक्त के खिलाफ जनपद में कई मुकदमे दर्ज मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच सहित अधिकारीगण मौजूद
बहराइच थाना कैसरगंज जनपद में हो रहे अपराधों एव अपराधियों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस टीम का गठन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे जिसके क्रम मे आज दिनांक 06.जुलाई.2026 को थानाध्यक्ष कैसरगंज, चौकी प्रभारी गंडारा व पुलिस टीम जो सोनारी चौराहे पर मौजूद थी जिन्हें मुखबिर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक बदमाश जो गोकशी में फरार है जो थाना कैसरगंज का वांछित है , वह हरनी गांव की रोड से प्यारेपुर जाने वाले रास्ते में पुलिया पर बैठा है सूचना पर थाना कैसरगंज की पुलिस टीम द्वारा पुलिया के नजदीक पहुंच कर घेरा बंदी की गयी अपने आप को पुलिस टीम से घिरता देख अभियुक्त अशरफ अली उर्फ टन्ने पुत्र मोहम्मद उमर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बढोली चौकीदारनपुरवा थाना कैसरगंज जनपद बहराइच द्वारा पुलिस टीम पर फायर की गयी जिसके आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा फायर करने पर अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गयी । तलाशी से उसके पास एक अदद देशी तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर, एक अदद जिंदा कारतूस एवं एक अदद खोखा कारतूस तीन सौ पन्द्रह बोर व कुछ नगद धनराशि बरामद हुआ, उल्लेखनीय है कि अशरफ अली उर्फ टन्ने गम्भीर किश्म का शातिर अपराधी है जिसके विरूद्ध थाना कैसरगंज में गोवध निवारण अधिनियम सहित करीब आधा दर्जन अभियोग दर्ज है, व जिस पर पच्चीस हजार रुपए का इनाम भी घोषित है। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज भेजा गया। घटना की सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक व अधिकारीगण द्वारा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

