Hot Posts

6/recent/ticker-posts

इंदिरा गाँधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, बहराइच में चल रहे गोरखपुर जोन की 43वीं अन्तर जनपदीय बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन व टेबल टेनिस) महिला/ पुरुष प्रतियोगिता वर्ष-2026 का सफल समापन...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

इंदिरा गाँधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, बहराइच में चल रहे गोरखपुर जोन की 43वीं अन्तर जनपदीय बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन व टेबल टेनिस) महिला/ पुरुष प्रतियोगिता वर्ष-2026 का सफल समापन

बहराइच गोरखपुर जोन की 43वीं अन्तर जनपदीय बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन व टेबल टेनिस) (महिला/ पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का आयोजन दिनांकः 05.जुलाई.2026 से 07.जुलाई.2026 तक इंदिरा गाँधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, बहराइच में सकुशल सम्पन्न कराया गया । इसमें गोरखपुर जोन के सभी ग्यारह जनपदों (गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच) की टीमों ने प्रतिभाग किया । पुरुष वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में जनपद बस्ती ने प्रथम स्थान तथा जनपद कुशीनगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया व महिला वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में जनपद श्रावस्ती ने प्रथम स्थान तथा जनपद बहराइच ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है । पुरुष वर्ग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जनपद सिद्धार्थनगर ने प्रथम स्थान तथा जनपद बहराइच ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया व महिला वर्ग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जनपद संत कबीर नगर ने प्रथम स्थान तथा जनपद कुशीनगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है । आयोजन सचिव/ पुलिस अधीक्षक महोदय, बहराइच द्वारा खिलाड़ियों को अपने कर कमलों से पुरस्कार प्रदान किया गया ।

         उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि/ पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) बहराइच श्री आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बहराइच श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन्स बहराइच श्री राज सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री नारायण दत्त मिश्रा, क्षेत्राधिकारी महसी श्री पवन कुमार, क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री पहुप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक श्री चित्रांशु गौतम, पुलिस उपाधीक्षक श्री अमित प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री दिलीप कुमार द्विवेदी, उप निरीक्षक परिवहन श्री धर्मेन्द्र कुमार यादव, SIAP श्री शंभू शरण यादव व पुलिस लाइन के अन्य सम्बन्धित स्टाफ तथा स्टेडियम के निर्णायक मण्डल मौजूद रहे ।