रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना नानपारा में हुई अपराधियों से पुलिस मुठभेड़ एक अभियुक्त के बाए पैर में लगी गोली बिजली के तार चोरी के गिरोह के कुल पाँच अपराधी गिरफ्तार मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच सहित अधिकारीगण मौजूद
बहराइच थाना नानपारा थाना नानपारा में हुई बिजली के तार चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा क्राइम ब्रांच की स्वाट और थाना नानपारा की पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे ।बीतीरात चोरों द्वारा नानपारा क्षेत्र में बिजली के तार काटे गये थे जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।घटना के अनावरण हेतु टीमें लगातार प्रयास कर रही थी इसी क्रम में आज दिनांक 08.अगस्त.2026 को प्रभारी निरीक्षक नानपारा व एसओजी की सयुक्त टीम को मुखबिर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बिजली तार चोरों का गैंग चोरी के माल को ठिकाने लगाने और अन्य घटना कारित के प्रयास में हाड़ा बसेड़ी के पास सरयू नहर की पटरी पर इकट्ठा है ।इस सूचना पर थाना नानपारा की पुलिस टीम व एसओजी टीम द्वारा सरयू नहर पटरी पर पहुंच कर घेरा बंदी की गयी अपने आप को पुलिस टीम से घिरता देख अपराधियों ने जानलेवा हमले की नियति से पुलिस पार्टी फायर शुरू कर दिया आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक अपराधी के पैर में गोली लग गई । पुलिस टीम द्वारा घायल अपराधी के साथ साथ उसके चार अन्य साथियों को घेर कर गिरफ्तार कर लिया गया गया । अपराधियों का एक साथी मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है । घायल अपराधी की पहचान कदीर पुत्र शफीक निवासी सिद्दबहि थाना माती जनपद बाराबंकी के रूप में हुई । प्राथमिक जानकारी में इसके ऊपर हत्या सहित कई मुकदमों के बारे में पता चला है । उसे इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया । शेष चार अपराधियों कृष्णा कुमार,कुलदीप गुप्ता, हरेन्द्र गुप्ता, उदयराज चौहान निवासीगण खारोह थाना रेउसा जनपद सीतापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । अपराधियों के पास से तलाशी में एक अदद देशी तमंचा 09 एमएम, एक अदद जिंदा कारतूस एवं एक अदद खोखा कारतूस 09 एमएम व एक मारुती इको कार और चोरी से काटे गए बिजली के तारों के कई बंडल और तार काटने के कई औजार बरामद हुए है । घटना की सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक व अधिकारीगण द्वारा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।



