रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
डोल मेला के दृष्टिगत शांति-व्यवस्था हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा किया गया रुट मार्च एवं संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
कुशीनगर डोल मेला के अवसर पर निकलने वाले जुलूसों के दौरान जनपद में शांति-व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा थाना सेवरही क्षेत्रांतर्गत संबंधित मार्गों का गहन रूट भ्रमण किया गया। इस दौरान जुलूस के प्रस्तावित मार्गों, महत्वपूर्ण चौराहों, संवेदनशील स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर संबंधित थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी संबंधित को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जुलूस के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखा जाए, यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जाए तथा किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरती जाए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर श्री राकेश प्रताप सिंह मय थाना सेवरही पुलिस बल उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को मेला के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु पूर्ण सहयोग एवं सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन द्वारा डोल मेला के दौरान जनसामान्य की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।



