Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर छात्राओं द्वारा कुशीनगर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को बांधी गई रक्षा-सूत्र पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा दिया गया सुरक्षा, उनके अधिकार एवं सम्मान का भरोसा...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर छात्राओं द्वारा कुशीनगर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को बांधी गई रक्षा-सूत्र पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा दिया गया सुरक्षा, उनके अधिकार एवं सम्मान का भरोसा

कुशीनगर आज दिनांक 27.अगस्त.2026 को आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में जनपद कुशीनगर के शिक्षण संस्थानों—गीता इण्टरनेशनल स्कूल, जीन्दल पब्लिक स्कूल (रविन्द्रनगर धूस) तथा RPIC कान्वेंट स्कूल (खड्डा, कुशीनगर) से आई बालिकाओं द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र स्नेह, अटूट विश्वास और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा बालिकाओं के व्यक्त किए गए इस स्नेह एवं सम्मान हेतु उनका आभार व्यक्त किया तथा सभी बालिकाओं को उपहार, आशीर्वाद एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा बालिकाओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकार एवं सर्वोपरि सम्मान का पूर्ण आश्वासन दिया गया।