रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
दो घंटे में मिला गुम बैग, पुलिस पर भरोसा और मजबूत: घघसरा चौकी की तत्परता से मिला कीमती सामान
गोरखपुर किसी का कीमती सामान गुम हो जाए तो उसकी मायूसी का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ऐसे में जब पीड़ित पुलिस चौकी पहुंचता है तो उसकी सबसे बड़ी उम्मीद यही होती है कि पुलिस उसकी परेशानी को समझेगी और मदद करेगी। सहजनवां क्षेत्र में पुलिस की तत्परता ने एक महिला की इसी उम्मीद को हकीकत में बदल दिया।
28 अगस्त की रात एक महिला कुसम्ही बाजार से ऑटो रिक्शा से सहजनवां मार्केट होते हुए घर जा रही थी। घघसरा चौराहे पर ऑटो बदलने के दौरान वह अपना बैग पुराने ऑटो में ही भूल गई। बैग में मोबाइल फोन समेत कीमती सामान रखा था। कुछ देर बाद बैग याद आने पर महिला के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही घघसरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आदर्श पाण्डेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम को बैग की तलाश में लगा दिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस की मदद से बैग में रखे मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने ऑटो रिक्शा की पहचान कर महज दो घंटे के भीतर बैग और उसमें रखा सामान बरामद कर लिया।
इसके बाद पीड़िता के परिजनों को चौकी घघसरा बुलाकर सामान का सत्यापन कराया गया और बैग मोबाइल समेत सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया। सामान वापस मिलने पर परिजनों ने गोरखपुर पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।
परिजनों का कहना था कि “धन्य हैं योगी की पुलिस, जो पीड़ितों के दर्द को समझती है और जरूरत के समय तत्काल मदद के लिए खड़ी रहती है।”
यह कार्रवाई एसएसपी गोरखपुर डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देश पर की गई। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर लोगों में यह भरोसा मजबूत हुआ है कि छोटी-बड़ी हर शिकायत पर पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।
बरामदगी टीम: चौकी प्रभारी घघसरा उप निरीक्षक आदर्श पाण्डेय, उप निरीक्षक अतुल कुमार गुप्ता और रिक्रूपमेण्ट कांस्टेबल सुधांशु दीक्षित।
