Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गोरखपुर थाना खोराबार साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

गोरखपुर थाना खोराबार साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्वेक्षण में व थानाध्यक्ष खोराबार एक्शन किंग सुधांशु सिंह के नेतृत्व में थाना स्थानीय की साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुये आवेदक के खाते में कुल चालीस हजार रुपये आज दिनांक  26.अगस्त.2026 को  वापस कराया गया है ।

बताते चलें कि आवेदक के मोबाइल नंबर पर आवेदक के पुराने दोस्त की आवाज में अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर अपने बच्चे के ईलाज का हवाला देकर पैसो की मांग की गई । आवेदक के द्वारा बिना जांच किए विभिन्न दिनांक में विपक्षी के खाते में कुल पचासी हजार रुपए भेज दिया गया । आवेदक द्वारा कुछ दिनों बाद दोस्त के नंबर पर बात करने पर जानकारी हुई की आवेदक के साथ साइबर फ्रॉड हुआ है । आवेदक द्वारा इसकी शिकायत एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से थाना खोराबार पर दर्ज कराई गई । जिसपर थाना खोराबार की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक का  चालीस हजार रुपये विपक्षी के खाते में होल्ड करा दिया गया तथा मा0न्यायालय के आदेशानुसार संबंधित बैंक को पत्राचार कर आवेदक के खाते में कुल चालीस हजार रुपये वापस कराया गया है ।