रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
अंतरराज्यीय अवैध असलहों तस्करी करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद पिस्टल बरामद
गोरखपुर थाना कैण्ट अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कैण्ट के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 505/2026 धारा धारा 3/5/25(1बी)/25(1) (ए)/25 (6)/25 (8) आर्म्स एक्ट व धारा 55/61(2) BNS में संबंधित वांछित अभियुक्त करन सोनकर पुत्र रामानन्द सोनकर निवासी मुहल्ला कोरी टोला धर्मशाला बाज़ार थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर के कब्जे से एक अदद अवैध आटोमैटिक पिस्टल बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया ।
बताते चलें कि अभियुक्त द्वारा अपने गैंग के साथ मिलकर अवैध असलहों की तस्करी की जाती है । दिनांक 15.सितम्बर.2026 को अभियुक्त के पांच अन्य साथियों को चार अदद पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है
अभियुक्त के कब्जे से बरामदगी-
01 अदद अवैध आटोमैटिक पिस्टल .32 बोर
