रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
हत्या का प्रयास करने के आरोप में 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन, 01 अदद अवैध तमंचा, 01 अदद जिंदा कारतूस, 03 अदद मोबाइल फोन व 10870 रूपये नगद बरामद
गोरखपुर थाना चौरीचौरा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा के नेतृत्व में उप निरीक्षक अशोक शर्मा द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 345/2026 धारा 191(2),115(2),109(1),324(4), बीएनएस से संबंधित अभियुक्त 1. विशु चौधरी पुत्र रतन लाल चौधरी ग्राम खैराबाद डुडी थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर, 2. विजय पासवान पुत्र राजेश पासवान निवासी ग्राम चकदेइया थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर व 3. मोनू मौर्य पुत्र राजेश मौर्य ग्राम चौरी खास थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन, एक अदद अवैध तमंचा, एक अदद जिंदा कारतूस, तीन अदद मोबाइल फोन व दस हजार आंठ सौ सत्तर रूपये नगद बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 02.सितम्बर.2026 की रात्रि में अभियुक्तों द्वारा आपसी पैसों के लेन-देन में हुए विवाद में वादी के साथ मारपीट करने एवं वादी के मित्र के पैर में गोली मार देने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया । घायल का इलाज अस्पताल श्र में चल रहा है तथा उनकी स्थिति सामान्य है ।
