रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
अन्तरराज्यीय अवैध असलहा तस्करो से 04 अदद पिस्टल .32 बोर मय 04 अदद मैगजीन, 01 अदद रिवाल्वर .32 बोर, 05 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर के साथ 05 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर थाना कैण्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध व अपराधियो पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलायें जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में प्रभारी एण्टी थेफ्ट मय टीम व प्रभारी एसटीएफ फील्ड इकाई जनपद गोरखपुर मय टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्तगण 1. श्रेयांश यादव उर्फ बबलू पुत्र सुरेश यादव 2.अजीत यादव पुत्र बद्रीनाथ यादव 3.अभिषेक गौड़ उर्फ भेली पुत्र राजेश गौड़ 4. अभिषेक प्रजापति उर्फ अभी पुत्र बेचन 5. राहुल गुप्ता पुत्र रमाशंकर गुप्ता के पास से चार अदद पिस्टल बत्तीस बोर मय चार अदद मैगजीन, एक अदद रिवाल्वर बत्तीस बोर, पांच अदद जिन्दा कारतूस बत्तीस बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 505/2026 धारा 55/61(2) बी०एन०एस० व 3/5/25(1-बी)/25 (1) (ए)/25 (6)/25 (8) आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि अवैध असलहा तस्कर व अवैध असलहा निमार्ण फैक्ट्री के सम्बन्ध में अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु प्राप्त निर्देश के क्रम में एसटीएफ फील्ड इकाई गोरखपुर व एंटी थेफ्ट पुलिस टीम द्वारा दिनाक 14.सितम्बर.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्तगण उपरोक्त को पैडलेगंज से मोहद्दीपुर चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर विन्ध्यवासिनी पार्क के गेट के पास से समय करीब 22.20 बजे गिरफ्तार किया गया ।
