रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

गोरखपुर में ऑटो में बैठा कक्षा 4 का छात्र लापता हो गया। छात्र पिलर्स स्कूल में पढ़ता है। छुट्टी के बाद वह ऑटो से घर जा रहा था। ऑटो चालक एक बच्ची को लेने के लिए कुछ देर के लिए वहां से चला गया था

गोरखपुर थाना कैण्ट वापस लौटने पर छात्र ऑटो में नहीं मिला, जबकि उसका स्कूल बैग वहीं पड़ा था। सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश शुरू कर दी। क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।

पुलिस छात्र के स्कूल से निकलने के बाद के संभावित रास्तों और ठिकानों की जानकारी जुटा रही है। लापता छात्र की पहचान राप्तीनगर के रहने वाले मनोज गिरी के पुत्र पद्मनाभ गिरी के रूप में हुई है। घटना सिविल लाइंस स्थित बुधवार दोपहर करीब 1:40 बजे हुई।