Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना छावनी पुलिस द्वारा पम्पिंग सेट चोरी करने वाले गिरोह के एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर सरगना सहित 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गये पम्पसेट व घटना में प्रयुक्त कार किया गया बरामद...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना छावनी पुलिस द्वारा पम्पिंग सेट चोरी करने वाले गिरोह के एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर सरगना सहित 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गये पम्पसेट व घटना में प्रयुक्त कार किया गया बरामद

बस्ती थाना छावनी पुलिस टीम द्वारा थाना छावनी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मलौली दूबे के सड़क के किनारे खेत में सिचाई हेतु लगाए गए पंपिंग सेट के चोरी के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0-198/2026 धारा-303(2) BNS  की घटना का सफल अनावरण करते हुए पम्पिंग सेट चोरी करने वाले गिरोह के 1- एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर संबंधित अभियुक्तों यथा क्रमशः 2- लक्की सिंह पुत्र स्वर्गीय शिवपूजन सिंह, 3- राकेश कुमार पुत्र लालबहादुर, 4- दीपक सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह, 5- आयुष सिंह पुत्र शिवबहादुर सिंह को दिनांक-28.सितम्बर.2026 को समय करीब 20:25 बजे पचवस प्राथमिक विद्यालय से गिरफ्तार कर चोरी गये पम्पिंग सेट एंव घटना में प्रयुक्त हुंडई वर्ना कार को बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया |

बरामदगी का विवरण-

1- एक अदद सफ़ेद रंग की हुंडई वर्ना कार गाड़ी संख्या-UP32EQ4027 (घटना में प्रयुक्त) | 

2- एक अदद पम्पसेट फिल्ड मार्सल |

3- पांच अदद मोबाईल |