Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी टीम व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में हत्या का सफल अनावरण करते हुए सम्बंधित दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर 

थाना वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी टीम व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में हत्या का सफल अनावरण करते हुए सम्बंधित दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

बस्ती थाना वाल्टरगंज आज दिनांक 11.सिम्बर.2026 को थाना वाल्टरगंज पर पंजीकृत मु0अ0स0 208/26 धारा 103(1),238(a) BNS से सम्बंधित दो नफर अभियुक्त/अभियुक्ता 1. रामललित चौधरी पुत्र स्वर्गीय हरिशंकर वर्मा निवासी ग्राम पनेराभारी थाना हरैया जनपद बस्ती उम्र करीब 29 वर्ष 2. सोना देवी पत्नी स्वर्गीय श्रीपत निवासी कौडीकोल थाना कप्तानंगज जनपद बस्ती  उम्र करीब 55 वर्ष को आज दिनांक 12.सितम्बर.2026 को समय करीब 10.20 बजे अमहट से हाईवे पर जाने वाले मोड़ से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।

बताते चलें कि दिनांक 11.सितम्बर.2026 को आवेदक श्री हेमन्त कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम खड़ौवा खुर्द थाना नगर जनपद बस्ती उम्र करीब 28 वर्ष द्वारा तहरीर दिया गया कि यशवन्त कुमार उम्र करीब 26 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश निवासी उपरोक्त उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम,निर्माण इकाई गोरखपुर में संविदा पर नौकरी करता था, दिनांक 08.सितम्बर.2026 को प्रतिदिन की भांति अपनी मोटर साइकिल UP51BW6513 से ड्यूटी से मामा के लड़के अंकित कुमार के साथ गया था, ड्यूटी से वापस अंकित कुमार के साथ शाम करीब 07.30 बजे नगर बाजार आ गया था ,अंकित कुमार नगर बाजार से अपनी मोटर साइकिल से अपने घर चला गया तथा आवेदक का भाई यशवन्त घर पर वापस नहीं पंहुचा। दिनांक 09.सितम्बर.2026 को आवेदक के भाई की मोटर साइकिल थाना क्षेत्र दुबौलिया बैरागल के किनारे पड़ा मिला तथा आवेदक के भाई का शव थाना क्षेत्र वाल्टरगंज में धमौरा के पास सड़क के किनारे पड़ा,जिसकी सूचना मिलने पर आवेदक के बाबा देवनरायन द्वारा पोस्टमार्टम हाउस पर शव की पहचान की गई तथा आवेदक के भाई की अज्ञात लोगो द्वारा हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए वाल्टरगंज क्षेत्र में सड़क के किनारे शव को फेक देने के सम्बन्ध में दिया गया था जिसके आधार पर दिनांक 11.सितम्बर.2026 को थाना स्थानीय पर मु0अ0स0  208/26 धारा 103(1),238(a) BNS एक्ट बनाम 1.अज्ञात पंजीकृत अभियुक्तगण की गिरफ़्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा तत्काल दो टीमो का गठन किया गया ।