रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
गोरक्षनाथ सनातन संघ ने मुख्यमंत्री परम् पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज जी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग ,कैंट थाने में दी तहरीर
गोरखपुर थाना कैण्ट गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी और प्रदेश अध्यक्ष श्री राधा मोहन सिंह जी की ओर से उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री परम् पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज जी के खिलाफ सार्वजनिक कार्यक्रम में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते संगठन के पदाधिकारियों ने कैंट थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने और विधि-सम्मत कार्रवाई की मांग की है।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी के नेतृत्व में 15 सितंबर मंगलवार की रात करीब 9 बजे प्रभारी निरीक्षक, थाना कैंट को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि गोरखपुर में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने मुख्यमंत्री के संबंध में आपत्तिजनक एवं उकसावपूर्ण शब्दों का प्रयोग किया। शिकायत पत्र में कथित ब्यान का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रसारित किया गया है। और वीडियो पेन ड्रिव में थाना प्रभारी निरीक्षक को सौंपा गया शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उक्त टिप्पणी से सामाजिक एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने की आशंका है तथा सोशल मीडिया पर इसके प्रसार से कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। पत्र में कहा गया है कि राजनीतिक आलोचना की स्वतंत्रता का विरोध नहीं है, लेकिन सार्वजनिक मंच से दिए गए कथित बयान और उसके व्यापक डिजिटल प्रसार की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
पदाधिकारियों ने पुलिस से मूल वीडियो, फेसबुक/इंस्टाग्राम रील, अपलोड विवरण तथा अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित कर जांच में शामिल करने की मांग की है। साथ ही कार्यक्रम के आयोजकों, प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित व्यक्तियों के ब्यान दर्ज करने तथा सोशल मीडिया पर सामग्री अपलोड या प्रसारित करने वालों की भूमिका की भी जांच करने की मांग की है।
शिकायती पत्र पर गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष राधामोहन सिंह, मीडिया प्रभारी सुधाकर त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ, रमाकांत पाण्डेय समेत पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति के सदस्य मौजूद रहे।
