रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सत्यजीत मल्ल गिरफ्तार
गोरखपुर थाना कैण्ट महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैंट थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान-माल की धमकी देने के आरोपी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान सत्यजीत मल्ल (निवासी जगदीशपुर, थाना एम्स) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला की शिकायत पर कैंट थाने में मुकदमा संख्या 506/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 (शादी का झांसा देकर दुष्कर्म), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। जिसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
