रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
गणेश मूर्ति विसर्जन की तैयारियां तेज, डीएम और एसएसपी ने घाट का लिया जायजा मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को न हो कोई असुविधा-डीएम पूरी सतर्कता से ड्यूटी निभाएं अधिकारी व जवान: एसएसपी डॉ. कौस्तुभ
गोरखपुर आगामी गणेश उत्सव के समापन और मूर्ति विसर्जन को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने तिवारीपुर थाना क्षेत्र के डोमिनगढ़ स्थित गणेश मूर्ति विसर्जन घाट का मौका मुआयना कर तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा ने संबंधित नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा, "मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। विसर्जन घाटों पर बेहतर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और गहरे पानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।" उन्होंने एम्बुलेंस और मेडिकल टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए। वहीं, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस बल को सख्त हिदायत दी और कहा, "सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और जवान पूरी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं।" उन्होंने विसर्जन जुलूस के तय मार्गों पर ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से निगरानी करने तथा सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों को तैनात करने के निर्देश भी जारी किए। इस अवसर पर मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल, थाना प्रभारी तिवारीपुर विकास कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी राजघाट गौरव वर्मा समेत भारी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और पूजा समितियों से भी शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
