Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ब्रेकिंग न्यूज़ बलरामपुर...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

ब्रेकिंग न्यूज़ बलरामपुर

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,थाना कोतवाली गैसड़ी पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के ₹3,596/- पीड़ित के खाते में कराए गये वापस,पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह की पुलिस टीम के प्रति व्यक्त किया आभार, साथ ही साइबर माफियाओं के विरुद्ध अंकुश लगाने की उपरोक्त त्वरित कार्यवाही हेतु,की गई सराहना

आवेदक श्री आवेदक लाल जी यादव पुत्र श्री टीकाराम यादव निवासी ग्राम भदुई जमुनी कला थाना कोतवाली गैसड़ी जनपद बलरामपुर  के प्रार्थना पत्र की जांच की गई। जांच में ज्ञात हुआ कि दिनांक 26.जून.2025 को फ्राडर द्वारा महाराष्ट्र पुलिस बनकर अश्लील कन्टेन्ट देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 7,023 /-रुपये आवेदक से ठग लिये गये थे ।उक्त संबंध में आवेदक द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसकी शिकायत संख्या 33106250069296 है । शिकायत पर साइबर हेल्पडेस्क थाना कोतवाली गैसड़ी जनपद बलरामपुर एवं बैंक टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल ₹ 7,547 /- की धनराशि होल्ड करा दी गई है। 

रुपया वापसी का विवरण-

साइबर हेल्पडेस्क थाना कोतवाली गैसड़ी द्वारा उक्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी माध्यम से जांच की गई। जांच के दौरान पीड़ित से ठगी गई धनराशि में ₹ 3,596/- रुपये MRM पोर्टल के माध्यम से विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए ₹ 3,596/- रुपये पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए गए। 

साइबर पुलिस टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक- श्री राजकुमार पाण्डेय
2. उ0नि0 वसी अहमद 
    3.म0कां0 सुषमा गौतम 
4. का0 सुरजीत कुमार सिंह 

नागरिकों से बलरामपुर पुलिस की अपील:-

जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि इस प्रकार के साइबर धोखाधड़ी होने पर अपने मोबाइल फोन से सिम निकाल कर , अपना डेटा को सेव करते हुये मोबाईल  फोन format करें तथा तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते धनराशि होल्ड कर वापस कराई जा सके।