रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
छिनैती का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से छिनैती की 01 अदद लॉकेट पीली धातु व 3,470 रुपये बरामद
गोरखपुर थाना सहजनवां अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष सहजनवां संजय कुमार मिश्रा व एण्टी थेफ्ट टीम के नेतृत्व में मय पुलिस बल द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 448/26 अन्तर्गत धारा 304(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त कन्हैया पुत्र रामअधारे को छिनैती की एक अदद लाकेट पीली धातु व तीन हजार चार सौ सत्तर रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 25.अगस्त.2026 को अभियुक्त वादी के मां के कान में पहना हुआ झुमका व मंगलसूत्र मे लगा लॉकेट को छीनकर भाग गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
