Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बहराइच पुलिस की बड़ी कार्यवाही हत्या की घटना का सफल अनावरण विगत दिनों नहर किनारे बोरे में मिला था अज्ञात शव शिनाख्त उपरान्त घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल व वाहन बरामद..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

बहराइच पुलिस की बड़ी कार्यवाही हत्या की घटना का सफल अनावरण विगत दिनों नहर किनारे बोरे में मिला था अज्ञात शव शिनाख्त उपरान्त घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल व वाहन बरामद

बहराइच थाना मटेरा श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में  प्रभारी निरीक्षक श्री प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में थाना मटेरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.अक्टूबर.2026 को पीपरहवा नहर पुल के पास प्लास्टिक बोरे में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त उपरान्त हत्या की घटना के अनावरण करने में मिली सफलता ।  

बताते चलें कि दिनांक 11.अक्टूबर.2026 को प्रातः लगभग 08:00 बजे डायल-112 के माध्यम से थाना मटेरा पुलिस को ग्राम लीलापारा स्थित पीपरहवा नहर के किनारे प्लास्टिक के बोरे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुँची तथा फील्ड यूनिट की सहायता से घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए गए। तत्पश्चात शव को कब्जे में लेकर मार्चरी हाउस भेजा गया। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए फोटो एवं पम्पलेट विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किए गए तथा पुलिस टीमें विभिन्न स्थानों पर रवाना की गईं।

दिनांक 12.अक्टूबर.2026 को विकास कसौधन द्वारा थाना मटेरा पुलिस से सम्पर्क कर फोटो के माध्यम से मृतक की पहचान अपने भाई आकाश गुप्ता पुत्र महादेव गुप्ता, निवासी गन्धरिया बुजुर्ग, थाना रुधौली, जनपद बस्ती के रूप में की गई। दिनांक 13.अक्टूबर.2026 को मार्चरी हाउस पहुँचकर शव की शिनाख्त करने के उपरान्त मृतक के भाई द्वारा थाना मटेरा परूऊ नामजद तहरीर दी गई। तहरीर में उल्लेख किया गया कि दिनांक 09.अक्टूबर.2026 को रात्रि लगभग 08:57 बजे मृतक से फोन पर अंतिम बार वार्ता हुई थी, जिसमें उसने अपने मित्र के यहाँ मल्हीपुर में होने की जानकारी दी थी, वादी ने उन्हीं लोगों के द्वारा उसके भाई की हत्या करने की आशंका जाहिर की गयी जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 181/2026, धारा 103(1)/238 बीएनएस बनाम 1.पूनम देवी पत्नी राजकुमार गुप्ता एवं 2.राजकुमार गुप्ता पुत्र अज्ञात, निवासी शिकारी, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

विवेचना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज एवं सीडीआर के अवलोकन व अन्य साक्ष्य संकलन से ज्ञात हुआ कि मृतक आकाश, जो मुम्बई में काम करता था, का पूनम देवी पत्नी राजकुमार गुप्ता से सम्बन्ध था, जिसकी जानकारी पूनम के पति राजकुमार को थी। जिसके सम्बन्ध में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व थाना मल्हीपुर एवं 1090 पर शिकायत की गई थी, जिसके क्रम में मृतक आकाश को समझाया-बुझाया गया था। इसके बावजूद मृतक द्वारा पूनम पर मिलने के लिए दबाव बनाए जाने की बात प्रकाश में आई। जिसे लेकर दिनांक 10.अक्टूबर.2026 को रात्रि लगभग 07:30 बजे राजकुमार ने अपनी पत्नी पूनम के माध्यम से आकाश को अपने घर शिकारी चौड़ा, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती बुलवाया। वहाँ बातचीत के दौरान वाद-विवाद होने पर राजकुमार गुप्ता, उसकी पत्नी पूनम, पूनम के पिता फूलचन्द एवं भाई अनुज द्वारा बिजली के तार से गला दबाकर तथा डण्डे से मारपीट कर आकाश की हत्या कर दी गई। इसके उपरान्त शव को छिपाने के उद्देश्य से प्लास्टिक के बोरे में भरकर बोलेरो वाहन से ग्राम लीलापारा, थाना मटेरा, जनपद बहराइच स्थित पीपरहवा नहर पुल के पास लाकर फेंक दिया गया।

थाना मटेरा पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में नामजद अभियुक्तगण 1. पूनम देवी पत्नी राजकुमार गुप्ता एवं 2. राजकुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय भोलानाथ गुप्ता, निवासी शिकारी चौड़ा, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती को दिनांक 15.अक्टूबर.2026 को छंगा चौराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बिजली का तार, दो डण्डे एवं बोलेरो वाहन संख्या UP46E2773 बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्तगण फूलचन्द गुप्ता पुत्र रामजियावन एवं अनुज कुमार गुप्ता पुत्र फूलचन्द गुप्ता की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर रवाना की गई है।