Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धोखाधड़ी का अपराध कारित करन के आरोप में 02 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से 1.986 किलोग्राम पीली धातु का चैन, 10,000 रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त 01 अदद कीपैड मोबाइल बरामद.....

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

धोखाधड़ी का अपराध कारित करन के आरोप में 02 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से 1.986 किलोग्राम पीली धातु का चैन, 10,000 रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त 01 अदद कीपैड मोबाइल बरामद

गोरखपुर थाना पीपीगंज धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज अनुराग सिंह के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष पीपीगंज राकेश रोशन सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक आदित्य सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त 1.ईश्वर राय, 2.करन व अभियुक्ता 3.दल्लो को एक किलो  नौ सौ छियासी ग्राम पीली धातु का चैन, दस हजार रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त एक अदद कीपैड मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 372/2026 धारा 318(4),317(2)भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं । 

बताते चलें कि अभियुक्तगण छोटे व्यवसायियो जैसे कूलर-फ्रीज, मोबाइल बेचने वाले दुकानदार तथा अन्य व्यापारी प्रतिष्ठानों के दुकानों के बाहर लिखे मोबाइल नम्बर नोट कर लेते थे, और स्वयं को मजदूर बताकर खुदाई के दौरान मिले सोने को रुपये की आवश्यकता होने पर कम दाम पर बेचने की बात कहकर, नमूने के तौर पर सोने के छोटे टुकड़ों की जांच कराकर उन लोगों को विश्वास में लेते थे । विश्वास में लेने के बाद अभियुक्तो द्वारा व्यापारियों के साथ पीली धातु (नकली धातु ) की गिन्नी/चैन देकर धोखाधड़ी की जाती थी ।