रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
छिनैती का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से छिनैती की 01 अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद
गोरखपुर थाना रामगढ़ताल अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैण्ट गोरखपुर के पर्यवेक्षण में व मनीष कुमार पाण्डेय कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक थाना रामगढ़ताल के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोज कुमार मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0486/2026 धारा 304(2) बी0एन0एस0 से संबंधित अभियुक्त 1. मोहम्मद ताज पुत्र रमजान अली निवासी बडगो थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर व 2. शाहिद पुत्र मुख्तार अली निवासी बडगो थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर को छिनैती की एक अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 06.अक्टूबर.2026 को बाइक सवार अभियुक्तों द्वारा वादी की मोबाइल छीन ले जाने के संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।
