रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम द्वारा नकबजनी/चोरी की 02 घटनाओं का अनावरण एक शातिर चोर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिलें, विभिन्न आभूषण(पीली व सफेद धातू) तथा तीन हजार रूपये नगद बरामद
कुशीनगर थाना अहिरौली बाज़ार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी कसया डॉक्टर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम द्वारा चोरी/नकबजनी के घटना का खुलासा किया गया है।
थाना अहिरौली बाजार क्षेत्रान्तर्गत पूर्व में हुए चोरी/नकबजनी के घटनाओं के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर तथा क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। जिसमें क्रम में आज दिनांक 23.अक्टूबर.2026 को थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम द्वारा घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त दिनेश यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी लखिमा थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से चोरी के दो अदद मोटरसाइकिलें(विभिन्न कम्पन्नी के), विभिन्न आभूषण(पीली व सफेद धातू) तथा तीन हजार रुपया नगद बरामद किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 220/2026 पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी का विवरण-
1- दो अदद मोटरसाइकिल (हीरो पैशन प्रो एवं TVS XL Super)
2- पीली धातु (सोना): एक जोड़ी झाला, दो जोड़ी बाली एवं एक अंगूठी
3- सफेद धातु (चांदी): एक जोड़ी पायल
4- नगद: तीन हजार रुपया
