Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नशे के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई, 03 अभियुक्त गिरफ्तार; 02 किलो 740 ग्राम चरस व 03 मोबाइल बरामद...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

नशे के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई, 03 अभियुक्त गिरफ्तार; 02 किलो 740 ग्राम चरस व 03 मोबाइल बरामद

बहराइच थाना मोतीपुर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा श्री अमित प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गोंड के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता।

बताते चलें कि अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम एवं मादक पदार्थों की तस्करी व तस्करी करने वाले अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गोंड के नेतृत्व में दिनांक 03.अक्टूबर.2026 को थानाक्षेत्र में थाना मोतीपुर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान थाना मोतीपुर क्षेत्रान्तर्गत पडरिया मोड से चार सौ मीटर सर्राकला गांव की तरफ 1. जयतोष पुत्र विश्राम उम्र 24 वर्ष के कब्जे से चौदह सौ ग्राम चरस, रियलमी मोबाइल व एक हजार रुपया, 2. इकबाल खाँ पुत्र वारिस उम्र 43 वर्ष के कब्जे से छः सौ चालीस ग्राम चरस, लावा कम्पनी कीपैड मोबाइल, पांच सौ रुपये 3. याकूब उर्फ पिन्टू पुत्र अली बहादुर उम्र 35 वर्ष के कब्जे से सात सौ ग्राम चरस, वीवो मोबाइल, पांच सौ रुपये निवासीगण सोहनी बलईगांव थाना मोतीपुर जनपद बहराइच से बरामद किया गया, फर्द बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना मोतीपुर में मु0अ0स0 431/26 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।

बरामदगी का विवरण-

1. अभि० जयतोष पुत्र विश्राम के कब्जे से 1400 ग्राम चरस, रियलमी मोबाइल, 1000 रुपया,

2. अभि० इकबाल खाँ पुत्र वारिस के कब्जे से 640 ग्राम चरस, लावा कम्पनी कीपैड मोबाइल, 500 रुपये

3. याकूब उर्फ पिन्टू पुत्र अली बहादुर के कब्जे से 700 ग्राम चरस वीवो मोबाइल, 500 रुपये

4. 01 एर्टिगा कार RJ14TG 9927