रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
गणेश विसर्जन के दौरान निर्धारित मानक से अधिक ध्वनि में डीजे बजाने वाले संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 2 डिजे संचालको के कुल 7 डिजे साउंड को सीज किया गया
बस्ती विगत दिनों गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान थाना हर्रैया क्षेत्र में निर्धारित ध्वनि मानकों से अधिक ध्वनि में डीजे बजाए जाने के संबंध में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। डीजे संचालकों द्वारा निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि में डीजे बजाने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई। मौके पर ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण हेतु लगे ध्वनि प्रदूषण मापक यंत्र से जांच किए जाने तथा निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित डीजे संचालकों के विरुद्ध मु0अ0सं0 273/26 के अंतर्गत धारा 270, 292, 352, 351(3) बीएनएस एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
उक्त प्रकरण में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा सभी डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन करने तथा ध्वनि प्रदूषण न फैलाने हेतु निर्देशित किया गया है।
बस्ती पुलिस की अपील:- सभी डीजे संचालक एवं आयोजक निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन करें तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

