Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थानों पर "एकता परेड-2026" (Ekta Parade-2026) के सजीव (Live) प्रसारण की Screening का हुआ भव्य आयोजन...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थानों पर "एकता परेड-2026" (Ekta Parade-2026) के सजीव (Live) प्रसारण की Screening का हुआ भव्य आयोजन

बस्ती जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना परिसरों में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ एकता नगर (गुजरात) से प्रसारित "एकता परेड" का देखा गया सीधा प्रसारण। आज दिनांक 31.अक्टूबर.2026 को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के पावन अवसर पर जनपद के सभी थाना परिसरों में गुजरात के एकता नगर में आयोजित "एकता परेड-2026" के लाइव टेलीकास्ट की विशेष स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई थी। जनपद के सभी थाना में बड़ी स्क्रीन, प्रोजेक्टर और एलईडी टीवी के माध्यम से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान संबंधित थाना प्रभारियों, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए एकता परेड का सजीव प्रसारण देखा।   थाना परिसरों में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों एवं आम नागरिकों ने माननीय प्रधानमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस भव्य परेड को देखने के साथ ही देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा और आंतरिक संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली तथा राष्ट्र की एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस सजीव प्रसारण का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस, युवाओं और पुलिस बल में देश की अखंडता व सुरक्षा के प्रति समर्पण भाव को और अधिक सुदृढ़ करना तथा पुलिस और जनता के बीच आपसी समन्वय व सौहार्द को बढ़ावा देना है।