Hot Posts

6/recent/ticker-posts

फाइनेंस कंपनी का मैनेजर ₹23 लाख के गबन में गिरफ्तार, जब्त गाड़ियां सस्ते में दिलाने के नाम पर की ठगी कंपनी के खातों की जगह अपने और परिजनों के बैंक खातों में मंगाए पैसे, फर्जी दस्तखत कर गाड़ियां की अवमुक्त...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

फाइनेंस कंपनी का मैनेजर ₹23 लाख के गबन में गिरफ्तार, जब्त गाड़ियां सस्ते में दिलाने के नाम पर की ठगी कंपनी के खातों की जगह अपने और परिजनों के बैंक खातों में मंगाए पैसे, फर्जी दस्तखत कर गाड़ियां की अवमुक्त

गोरखपुर थाना रामगढ़ताल पुलिस ने एक प्रतिष्ठित व्हीकल फाइनेंस कंपनी में करीब 23 लाख रुपये का गबन और धोखाधड़ी करने वाले एरिया क्रेडिट ऑपरेशंस मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कंपनी द्वारा लोन न चुकाने पर जब्त किए गए वाहनों को नीलामी (ऑक्शन) में कम दाम पर दिलाने के नाम पर कई ग्राहकों से ठगी की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, देवरिया जनपद के इंदिरा नगर (वार्ड नंबर 13) के रहने वाले प्रियेश ओझा पुत्र नागेंद्र ओझा गोरखपुर क्षेत्र में एक पंजीकृत वित्तीय संस्था (फाइनेंस कंपनी) में एरिया क्रेडिट ऑपरेशंस मैनेजर के पद पर तैनात थे। इस महत्वपूर्ण पद पर होने के कारण उनके पास लोन फाइल प्रोसेसिंग, एनओसी जारी करने, आरटीओ दस्तावेज संभालने और जब्त वाहनों की नीलामी व बिक्री के प्रबंधन की मुख्य जिम्मेदारी थी।

फर्जी हस्ताक्षर कर छोड़े वाहन आरोपी ने अपनी इस जिम्मेदारी का गलत फायदा उठाया। जब कंपनी लोन न चुकाने वाले ग्राहकों के वाहनों को जब्त करती थी, तो आरोपी प्रियेश ओझा लोगों को झांसा देता था कि वह उन्हें ये गाड़ियां ऑक्शन के जरिए बेहद सस्ते दामों पर दिला देगा। इस बहाने उसने ग्राहकों से लगभग 23 लाख रुपये ऐंठ लिए। यह रकम उसने कंपनी के खाते में न जमा कराकर अपने और अपने परिजनों के व्यक्तिगत बैंक खातों में ट्रांसफर कराई तथा कुछ राशि कैश में ली। इसके बाद उसने कंपनी के अधिकृत अधिकारियों के स्थान पर स्वयं फर्जी हस्ताक्षर कर वाहनों को अवैध रूप से अवमुक्त करा दिया।

पुलिस टीम ने दबोचा कंपनी की तहरीर पर थाना रामगढ़ताल में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी प्रियेश ओझा को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में फलमण्डी चौकी प्रभारी और स्थानीय थाने के मुख्य आरक्षी शामिल रहे। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) व अन्य सुसंगत कानूनी प्रावधानों के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।