रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
गोरखपुर क्लब से निकली सेवा ज्योति यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा 25 साल जनसेवा से राष्ट्रसेवा का संकल्प लेकर निकली सेवा ज्योति यात्रा
गोरखपुर क्लब से सांसद रवि किशन और महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने दिखाई सहभागिता विकसित भारत संकल्प सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
गोरखपुर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘25 साल जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ के संकल्प के तहत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। गोरखपुर क्लब से निकली सेवा ज्योति यात्रा में भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर उत्साह के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम में गोरखपुर के सांसद रवि किशन, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष एवं यात्रा संयोजक रमेश प्रताप गुप्ता, राज्यसभा सदस्य डॉ. राधा मोहन अग्रवाल, विधायक विमलेश पासवान, महेंद्र पाल सिंह, श्रवण निषाद, फतेहबहादुर सिंह, पूर्व महापौर सत्या पांडेय तथा महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गोरखपुर क्लब से शुरू हुई यात्रा में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जनसेवा से राष्ट्रसेवा और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
सांसद रवि किशन सहित मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और कहा कि सेवा, सुशासन तथा राष्ट्रहित की भावना के साथ आगे बढ़ते हुए विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।
यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।




