Hot Posts

6/recent/ticker-posts

छिनैती का अपराध कारित करने के आरोप में 3 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से छिनैती का 04 अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

छिनैती का अपराध कारित करने के आरोप में 3 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से छिनैती का 04 अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद  

गोरखपुर थाना रामगढ़ताल अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक  नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल नेतृत्व में उप निरीक्षक अभिनव श्रीवास्तव मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0482/2026 धारा 304(2),317(2) बी0एन0एस0 से संबंधित अभियुक्तगण 1. सूरज निषाद पुत्र विनोद निषाद निवासी रामपुर छोटका टोला थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर 2. राजेश निषाद उर्फ छोटू पुत्र स्वर्गीय रामभवन निषाद निवासी रामपुर छोटका टोला थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर 3. चन्दन निषाद पुत्र बलवन्त निषाद निवासी जुडापुर महावीर छपरा थाना बेलीपार हाल मुकाम रामपुर थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर को छिनैती के चार अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया ।उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।   

बताते चलें कि दिनांक 01.अक्टूबर.2026 को बाइक सवार अभियुक्तों द्वारा महिला के हाथ से मोबाइल छीन लिया गया था।  जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार अभियोग उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।