Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गोरखपुर: विसर्जन जुलूस में पसरा मातम, हाईटेंशन करंट से 3 भाइयों की मौत, 9 झुलसे; जेई-सिपाही सस्पेंड, लाइनमैन बर्खास्त...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर

गोरखपुर: विसर्जन जुलूस में पसरा मातम, हाईटेंशन करंट से 3 भाइयों की मौत, 9 झुलसे; जेई-सिपाही सस्पेंड, लाइनमैन बर्खास्त

गोरखपुर गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के रजही चौराहे के पास बुधवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक रोंगटे खड़े कर देने वाला दर्दनाक हादसा हो गया नाचते-गाते विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई ।करंट की चपेट में आने से तीन सगे व मौसेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए  इस भयावह हादसे के बाद विसर्जन जुलूस की खुशियां पल भर में चीख-पुकार और मातम में बदल गईं।

बिजली विभाग की लापरवाही: बिना सूचना अचानक चालू की सप्लाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जंगल अयोध्या प्रसाद के चौहान टोला से ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर विसर्जन के लिए निकले थे। शाम करीब 5 बजे जैसे ही जुलूस रजही चौराहे के पास पहुंचा, ट्रॉली पर लगे डीजे सेटअप का लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया।

स्थानीय ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि विसर्जन रूट को देखते हुए बिजली विभाग ने पहले एहतियातन सप्लाई बंद कर रखी थी। लेकिन जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली चौराहे पर पहुंची, बिना किसी सूचना या आपसी समन्वय के बिजली विभाग द्वारा अचानक हाईटेंशन लाइन चालू कर दी गई। तार टकराते ही पूरी ट्रॉली में तेज करंट दौड़ गया और उस पर सवार लोग तड़पकर झुलसने लगे। स्थानीय लोगों और पुलिस टीम ने तत्काल बिजली कटवाई और आनन-फानन में झुलसे हुए लोगों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया।

बुझ गए एक ही घर के तीन चिराग, परिवारों में कोहराम हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मृतक एक ही परिवार से थे, जिससे पीड़ित परिवारों सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया है। 

मृतकों की पहचान-

लकी चौहान (उम्र 17 वर्ष) पुत्र राम मिलन चौहान

विक्की चौहान (उम्र 18 वर्ष) पुत्र राम मिलन चौहान (दोनों सगे भाई)

चंदन चौहान (उम्र 21 वर्ष) पुत्र झिनक चौहान (मौसेरा भाई)

निवासी: ग्राम जंगल अयोध्या प्रसाद (चौहान टोला / रजही चौराहा), गुलरिहा के रूप में हुई है 

नेहरू अस्पताल में भर्ती घायलों की आधिकारिक सूची

जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूची के अनुसार, हादसे में झुलसे 9 लोगों का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की विशेष टीम की निगरानी में क्रिटिकल केयर (इमरजेंसी ट्रीटमेंट) चल रहा है। घायलों में महिलाएं और युवतियां भी शामिल हैं, जिनकी पहचान इस प्रकार है:

1. पुष्पा देवी

2. नंदिनी

3. धीरेंद्र

4. मोनू

5. अंशिका चौहान

6. शनि चौहान

7. प्रियांशु

8. शिवानी

9. शांतनु

जिलाधिकारी (DM) दीपक मीणा के अनुसार, डॉक्टरों की त्वरित व्यवस्था के चलते फिलहाल सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर और स्थिर बताई गई है।

प्रशासन का कड़ा एक्शन: जेई व दो सिपाही सस्पेंड, लाइनमैन की सेवा समाप्त

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जिम्मेदारी तय करने और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क जाम कर हंगामा व तोड़फोड़ शुरू कर दी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और जिलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

जांच में प्रथम दृष्टया बिजली विभाग की घोर लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने बड़ी विधिक व प्रशासनिक कार्रवाई की है:

निलंबन: संबंधित क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर और विसर्जन ड्यूटी में तैनात दो पुलिस कांस्टेबलों (सिपाही) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

बर्खास्तगी: बिना तालमेल और पुष्टि के फीडर चालू करने वाले आरोपी लाइनमैन को सेवा से तत्काल बर्खास्त कर दिया गया है।

मुआवजा राशि और अंतिम वित्तीय सहायता-

हादसे के तुरंत बाद मुख्यमंत्री कार्यालय और जिला प्रशासन ने घटना का संज्ञान लिया। पीड़ित और मृतक परिवारों को आर्थिक संबल देने के लिए प्रशासन ने मुआवजा प्रक्रिया को अंतिम मंजूरी दे दी है:

मृतक परिवारों को सहायता-

उत्तर प्रदेश आपदा कोष (मानक ₹4 लाख प्रति मृतक) और विद्युत विभाग की मुआवजा नीति के तहत मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता राशि देने की कागजी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

घायलों की मदद इसके साथ ही सभी घायलों के मुफ्त और समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए नियमानुसार सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर (आरबीटी) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।