रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना हर्रैया पुलिस की त्वरित कार्रवाई- साइबर फ्रॉड का शिकार हुए पीड़ित के खाते में 3,548.20 रुपये वापस कराए गए, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक की पुलिस टीम के प्रति व्यक्त किया आभार
बलरामपुर थाना हरैया पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ व त्वरित निस्तारण अभियान के तहत थाना हर्रैया पुलिस व साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार एक पीड़ित की आंशिक धनराशि सकुशल उसके बैंक खाते में वापस करा दी है। इस त्वरित कार्रवाई पर पीड़ित ने बलरामपुर पुलिस की भूरि-भूरि सराहना की है।
बताते चलें कि आवेदक श्री सुभाष चन्द्र तिवारी पुत्र जनार्दन प्रसाद तिवारी, निवासी- ग्राम उदईपुर, थाना हर्रैया, जनपद बलरामपुर के प्रार्थना पत्र की जांच की गई, जांच से ज्ञात हुआ कि दिनांक 08 मार्च 2026 को अज्ञात साइबर जालसाज ने फेसबुक पर कम दामों में 'अर्चेंट गाड़ी बेचने' का झांसा देकर आवेदक के साथ ऑनलाइन ठगी की थी। उक्त के सम्बन्ध में आवेदक द्वारा राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी शिकायत संख्या 33103260053746 है। शिकायत पर थाना हर्रैया की साइबर हेल्पडेस्क एवं बैंक टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्रॉडकर्ता के खाते में कुल ₹ 3,548.20/- की धनराशि को तत्काल होल्ड करा दी गई थी।
रुपया वापसी का विवरण
साइबर हेल्पडेस्क थाना हर्रैया द्वारा उक्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी व डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच की गई। जांच के दौरान पीड़ित से ठगी गई धनराशि में ₹ 3,548.20/- रुपये MRM पोर्टल के माध्यम से विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए ₹ 3548.20/- रुपये पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए गए।
साइबर पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक, थाना हर्रैया- अनिल कुमार सिंह
2. उ0नि0 जय हिंद यादव
3. कां0 रजनीश कुमार
4. कां0 राजेश चौरसिया
5. म0कां0 मोहिता कुमारी
बलरामपुर पुलिस की आमजन से अपील:
जनपद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि फेसबुक, ओएलएक्स या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अज्ञात लोगों द्वारा दिए जा रहे लुभावने ऑफर्स (जैसे कम दाम में गाड़ी, मोबाइल या लॉटरी) के झांसे में बिल्कुल न आएं।
👉 यदि आपके साथ कोई साइबर धोखाधड़ी होती है, तो साक्ष्य सुरक्षित करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल से सिम कार्ड निकाल लें, अपने जरूरी डेटा का बैकअप लेकर फोन को Format कर दें ताकि मैलवेयर या वायरस पूरी तरह हट जाए।
👉 किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना OTP (वन टाइम पासवर्ड) साझा न करें
👉 ठगी होने पर बिना समय गंवाए तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल 📞 करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि 'गोल्डन आवर' में अपराधियों के बैंक खातों को फ्रीज कर आपकी गाढ़ी कमाई वापस कराई जा सके।
"सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • साइबर अपराध से बचें।"
