Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा हरी झंडी दिखाकर मिशन शक्ति फेज-6.0 का किया गया शुभारम्भ महिला सुरक्षा जागरूकता के दृष्टिगत निकाली गयी रैली...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा हरी झंडी दिखाकर मिशन शक्ति फेज-6.0 का किया गया शुभारम्भ महिला सुरक्षा जागरूकता के दृष्टिगत निकाली गयी रैली

कुशीनगर आज दिनांक 11.अक्टूबर.2026 को जनपद कुशीनगर में मिशन शक्ति फेज 6.0 के शुभारंभ के अवसर पर प्रोबेशन विभाग शिक्षा विभाग नगरीय निकाय व पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से भव्य पैदल मार्च निकाला गया जो कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट तिराहा रविंद्र नाथ टैगोर चौराहा से पडरौना रोड होते हुए आरटीओ कार्यालय से वापस कलेक्ट्रेट पर समाप्त हुई।

 इस पैदल मार्च में लगभग सौ महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण, सौ आंगनबाड़ी कार्यकत्री व विभिन्न स्कूलों के एक सौ पचास छात्र-छात्राएं तथा लगभग पचास महिला सफाई कर्मचारी (कुल लगभग चार सौ लोग) द्वारा प्रतिभाग किया गया। 

अपर जिलाधिकारी श्री पवन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मार्च को रवाना किया गया। क्षेत्राधिकारी सदर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, यातायात निरीक्षक, प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।