रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना द्वारा चलाया गया अभियान
मिशन शक्ति सम्मान/फीडबैक कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं/बालिकाओं को किया गया सम्मानित एवं जागरूक
कुशीनगर आज दिनांक 16/अक्टूबर/2026 को मिशन शक्ति 6.0 अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों द्वारा मिशन शक्ति सम्मान एवं फीडबैक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन तथा महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अनुभवों के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया। उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में बिना किसी भय के पुलिस से संपर्क करने तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना तथा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आदि की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त, महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 प्रमुख हैं। महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया पर होने वाले अपराधों, महिला उत्पीड़न तथा घरेलू हिंसा से बचाव के उपाय भी बताए गए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना, उन्हें उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा पुलिस एवं आमजन के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।






