रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" का भव्य शुभारम्भ
महिला पुलिसकर्मियों की जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना, नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं सशक्तीकरण का दिया गया संदेश
बलरामपुर आज दिनाँक 12.अक्टूबर.2026 को जनपद बलरामपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं सशक्तीकरण को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर ‘मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0’ का पुलिस कार्यालय बलरामपुर में भव्य शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा महिला पुलिसकर्मियों की जागरूकता पैदल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता का संदेश
मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के शुभारम्भ के अवसर पर आयोजित जागरूकता रैली के माध्यम से महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता, नारी सम्मान एवं महिला सशक्तीकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। रैली में महिला पुलिसकर्मियों की सहभागिता के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा व्यापक जागरूकता अभियान मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अन्तर्गत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत मिशन शक्ति पुलिस टीमों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों, महिला कल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है।
महिला सुरक्षा से सम्बन्धित हेल्पलाइन सेवाओं की दी जा रही जानकार अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को निम्नलिखित हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है—
वूमेन पावर लाइन- 1090
पुलिस आपातकालीन सेवा- 112
महिला हेल्पलाइन- 181
चाइल्ड हेल्पलाइन- 1098
साइबर अपराध हेल्पलाइन- 1930
इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध अथवा अन्य आपराधिक घटनाओं की स्थिति में बिना किसी भय या संकोच के पुलिस से सहायता प्राप्त करने एवं अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं मिशन शक्ति टीमों को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उनकी शिकायतों को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर सुनने के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी विधिक कार्रवाई करने के साथ ही सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में महिला सुरक्षा के दृष्टिगत सतर्कता बरतने और जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।
आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता विकसित करना भी है। अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को नारी सम्मान एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए ऐसा वातावरण विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें महिलाएं एवं बालिकाएं स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित एवं सशक्त महसूस कर सकें।
बलरामपुर पुलिस की आमजन से अपील बलरामपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण सुनिश्चित करने में सक्रिय सहभागिता निभाएं। महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित किसी भी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें तथा मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।




