रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत पुलिस लाइन में भव्य सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बस्ती शासन की मंशानुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित 'मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0' के अंतर्गत आज दिनांक 12.अक्टूबर.2026 को पुलिस लाइन सभागार, बस्ती में एक भव्य सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 की संख्या में महिलाओं, बालिकाओं, और गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, डॉ. शालिनी सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर श्री कुलदीप सिंह यादव तथा क्षेत्राधिकारी एलआईयू (LIU) श्रीमती रुचि उपस्थित रहीं।
शासन के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, बालिकाओं और मेधावियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया:
शैक्षणिक क्षेत्र (स्कूल/कॉलेज की टापर्स छात्राएं):-
प्रमुख रूप से बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज (बस्ती), राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (बस्ती), और पीएनबी उच्चतर प्राथमिक विद्यालय (दुबौलिया) की मेधावी छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र:- चिकित्सा के कार्य में विशिष्ट एवं सराहनीय योगदान देने के लिए डॉ. कैप्टन पुष्पलता मिश्रा, डॉ. ऊषा सिंह और डॉ. नीलम सिंह को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों (जैसे- 112, 1090, 181, 1076 आदि) और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह आयोजन महिलाओं के आत्मबल को बढ़ाने और समाज में उनके प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम रहा।







