Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन का दिया गया सशक्त संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस कर्मियों एवं महिलाओं को किया गया सम्मानित..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

कुशीनगर आज दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6 के विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन कुशीनगर में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय सांसद कुशीनगर श्री विजय कुमार दुबे, जिलाधिकारी कुशीनगर श्री संजय चौहान, माननीय विधायक सदर श्री मनीष जायसवाल, माननीय विधायक तमकुहीराज श्री डॉक्टर असीम राय एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं, छात्राओं एवं महिला सुरक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति अभियान तथा महिला उत्थान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली महिला पुलिस कर्मियों एवं महिलाओं की सहायता और परामर्श में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस परामर्श केन्द्र के काउंसलरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर एवं सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं, उनके अधिकारों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को यह संदेश दिया गया कि उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण पुलिस एवं प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक रूप से सशक्त बनाना है।

मिशन शक्ति का संकल्प — नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन।