रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा निर्माणाधीन फायर स्टेशन मिहींपुरवा का किया गया निरीक्षण, निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा
बहराइच आज दिनांक 24.अक्टूबर.2026 को जिलाधिकारी बहराइच श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा निर्माणाधीन फायर स्टेशन मिहींपुरवा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया तथा संबंधित कार्यों की स्थिति का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर निर्माणाधीन फायर स्टेशन से संबंधित व्यवस्थाओं एवं कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जा सके।
फायर स्टेशन के निर्माण से क्षेत्र में अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा आगजनी की घटनाओं के दौरान त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। इससे क्षेत्र में आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने एवं जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी श्री सौरभ दुबे, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा एवं क्षेत्राधिकारी अग्निशमन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



