रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह व अपर जिलाधिकारी शिवनारायण सिंह द्वारा शारदीय नवरात्रि को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ थाना पचपेड़वा क्षेत्र में किया गया फ्लैग-मार्च व माँ दुर्गा प्रतिमा पाण्डालो का किया गया भ्रमण
बलरामपुर थाना पचपेड़वा शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह व अपर जिलाधिकारी शिवनारायण सिंह द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल के साथ थाना पचपेड़वा के कस्बा पचपेड़वा में फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय व्यापारियो एवं आमजन से उनकी समस्याएं और बेहतर व्यवस्था हेतु उनसे सुझाव भी लिया गया, उन्हे सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा पुलिस अधीक्षक व अपर जिलाधिकारी द्वारा आगामी त्योहार को आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं जाने की अपील की गयी। त्योहार में माहौल खराब करने वाले शरारती तत्वों की तत्काल सूचना पुलिस को देने और त्योहार में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गयी।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पचपेड़वा क्षेत्र के पूजा पण्डाल पहुँचकर पूजा पण्डालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में व्यवस्थापकों से वार्तालाप किया गया। सभी को पूजा पण्डालों में अग्नि दुर्घटनाओं से रोकथाम हेतु पानी से भरे ड्रम/बाल्टी तथा बालू से भरी बाल्टी आदि की उचित व्यवस्था करनें हेतु बताया गया साथ ही महिलाओं/बच्चों की सुरक्षा व अन्य सुरक्षात्मक दृष्टि से सीसीटीवी लगवानें हेतु बताया गया।
त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सादे वस्त्रों में महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेंगें एवं मेला, जुलूस आदि अवसरों पर ड्रोन कैमरा व सीसीटीवी से भी निगरानी की जाएगी एवं अराजक तत्वों व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक अफवाह व भड़ाकाऊ टिप्पणी करने वालों की गतिविधियों पर भी साइबर/ सोशल मीडिया सेल द्वारा निरंतर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
फ्लैग मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय,उपजिलाधिकारी तुलसीपुर,क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर व प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा मय पुलिस बल साथ मौजूद रहे।







