Hot Posts

6/recent/ticker-posts

एक ही नंबर प्लेट पर दौड़ रही थीं दो डीसीएम ट्रकें, धर्मकांटे पर तौल का खेल कर माल उड़ाने वाला जालसाज गिरफ्तार..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

एक ही नंबर प्लेट पर दौड़ रही थीं दो डीसीएम ट्रकें, धर्मकांटे पर तौल का खेल कर माल उड़ाने वाला जालसाज गिरफ्तार

लोडिंग के समय दूसरी और तौल के समय लोहे की चादर लगी गाड़ी का होता था इस्तेमाल, पुलिस ने खोला राज

गोरखपुर थाना चिलुआताल पुलिस ने ट्रकों के नंबर प्लेट बदलकर और धर्मकांटे पर वजन का हेरफेर कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है । आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर एक ही नंबर की दो डीसीएम गाड़ियों के जरिए माल उड़ाने का काला खेल खेल रहा था । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है ।

 मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर स्थानीय थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यपाल विश्वकर्मा उर्फ तिरछू पुत्र स्वर्गीय रामछैबर विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया । आरोपी मूल रूप से सिद्धार्थनगर जनपद के डूमरियागंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बढ़नी (पोस्ट कठैतियाआलम) का रहने वाला है 

इस तरह देते थे धोखाधड़ी को अंजाम

पुलिस पूछताछ में इस गिरोह के काम करने के बेहद शातिराना तरीके का खुलासा हुआ है। यह गिरोह हूबहू एक जैसे दिखने वाले और एक ही नंबर प्लेट के दो डीसीएम ट्रकों का इस्तेमाल करता था । गिरोह के सदस्य पहले एक डीसीएम ट्रक में कीमती माल लोड करते थे । इसके बाद तौल के समय चालाकी दिखाते हुए उसी नंबर प्लेट की दूसरी डीसीएम ट्रक को धर्मकांटे पर ले जाते थे, जिसमें पहले से भारी-भरकम लोहे की चादरें लगी होती थीं । इस तरह वजन का संतुलन बिठाकर बीच का असली माल गायब कर दिया जाता था और उसे बाजार में अवैध रूप से बेचकर मुनाफा कमाया जाता था ।

मुकदमा दर्ज, साथियों की तलाश जारी

इस बड़े खेल का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने चिलुआताल थाने में मुकदमा अपराध संख्या 781/2026 दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है । आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में स्थानीय थाने के उपनिरीक्षक और आरक्षी शामिल रहे । पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य फरार साथियों और इस हेरफेर से बेचे गए माल के खरीदारों का पता लगाने में जुटी है ।