Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना श्रीदत्तगंज पुलिस द्वारा नवजात शिशु की मृत्यु के नियत से, परित्याग कर, निर्जन स्थान में फेंकने के, गंभीर प्रकरण में आरोपी मां और उसकी सहयोगी की गिरफ्तारी कर घटना का किया गया सफल अनावरण..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना श्रीदत्तगंज पुलिस द्वारा नवजात शिशु की मृत्यु के नियत से, परित्याग कर, निर्जन स्थान में फेंकने के, गंभीर प्रकरण में आरोपी मां और उसकी सहयोगी की गिरफ्तारी कर घटना का किया गया सफल अनावरण

बलरामपुर थाना श्रीदत्तगंज दिनांक 17.सितम्बर.2026 को समय सुबह  5: 25 बजे कॉलर की सूचना पर पीआरवी-5455 मौके पर पहुंची, तो पता चला कि ग्राम-किथुरा, थाना-श्रीदत्तगंज के एक धान के खेत में अनुमानित: एक दिन का नवजात शिशु सफेद कपड़े में लिपटा हुआ मिला, शिशु की स्थिति अत्यन्त दयनीय व मलिन थी व उसके मुँह में कपड़ा ठूँसा गया था । मानवीय संवेदनाओं के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की पी आर वी टीम के कमांडर कांस्टेबल सुशान्त तिवारी व पायलट हो०गा० विजय सिंह द्वारा तत्काल शिशु को बासुरक्षित धान के बीच खेत से निकालकर सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया था। तदोपरांत संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर महिला प्रसव वार्ड में ले जाकर समुचित चिकित्सकीय उपचार कराया गया था। यदि समय से नवजात को बचाया न गया होता तो शायद उसकी मृत्यु हो जाती। वर्तमान में बच्ची कुशल स्थिति में है। जिसके संबंध में वादी श्री राममिलन पुत्र रामदास (ग्राम चौकीदार) उम्र करीब 56 वर्ष निवासी ग्राम किठुरा गन्नूडीह थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर की तहरीर के अनुसार गाँव की एक लड़की है जो कि गर्भवती थी और पिछले एक-दो महीने से गाँव में नहीं रह रही थी। दिनांक 16/सितम्बर/2026 की रात्रि में गाँव के कुछ लोगो ने  उसे और उसकी माँ को एक नवजात बच्चे के साथ घर जाते देखा था। कुछ लोगो ने उनसे बच्चे के सम्बन्ध में पूछा तो उन लोगो ने कोई जवाब नहीं दिया और घर चले गये। लेकिन अब न तो वो लड़की गर्भवती है और न ही उसके घर में कोई नवजात बच्चा है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह नवजात बच्ची उसी लड़की की ही थी जिसे धान के खेत में फेंक दिया गया था। उक्त तहरीरी सूचना के आधार पर थाना श्रीदत्तगंज पर मु0अ0सं0 105/2026 धारा 93/109 BNS किया गया था।


    पुलिस अधीक्षक श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्रांतर्गत धान के खेत में मिली लावारिस नवजात बच्ची के संबंध में गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉक्टर जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में, आज दिनांक 02.अक्टूबर.2026 को थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ल मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित नामजद आरोपिताओं को थाना हाजा पर वास्ते पूछताछ तलब किया गया, जिस पर उक्त आरोपिताओं द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में टालमटोल किया गया, परंतु कड़ाई से पूछताछ करने पर लोक-लाज के डर से प्रश्नगत घटना कारित कर, नवजात शिशु को मर जाने की नियत से परित्याग किया गया था, का अपराध स्वीकार किया गया। महिला का अपने ही रिश्तेदार से अवैध संबंध था । इस कुकृत्य में शामिल रिश्तेदार (बहनोई) साजन की भी तलाश की जा रही है । तदोपरांत नियमानुसार महिला पुलिसकर्मियों द्वारा नवजात शिशु को मर जाने की नियत से परित्याग करने से संबंधित अभियुक्ताओं की गिरफ्तारी थाना परिसर पर की गई। इस प्रकार घटना का सफल अनावरण होते हुए अभियुक्ताओं को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया।