Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विरासत गलियारा में अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा, सड़क पर खड़े वाहनों के कटे चालान फुटपाथ खाली करने को दुकानदारों को अल्टीमेटम, अवैध पार्किंग पर सख्ती—राजघाट पुलिस ने पैदल गश्त कर किया जागरूक...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

विरासत गलियारा में अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा, सड़क पर खड़े वाहनों के कटे चालान फुटपाथ खाली करने को दुकानदारों को अल्टीमेटम, अवैध पार्किंग पर सख्ती—राजघाट पुलिस ने पैदल गश्त कर किया जागरूक

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट विरासत गलियारा के निर्माण के बाद क्षेत्र में बढ़ रही अवैध पार्किंग और फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ राजघाट पुलिस ने अभियान चलाया। थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पाण्डेयहाता विरासत गलियारा क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए दुकानदारों और स्थानीय लोगों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी।
पुलिस टीम ने अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि फुटपाथ पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा कर दुकान अथवा सामान न लगाया जाए। फुटपाथ राहगीरों के आवागमन के लिए है, इसलिए उसे अतिक्रमण मुक्त रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस ने चेतावनी दी कि निर्देश के बावजूद अतिक्रमण जारी रहा तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसी दौरान सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की। यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल में ही खड़े करें। दोबारा सड़क पर अवैध पार्किंग करते पाए जाने पर नियमानुसार सीज करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से अपील की कि विरासत गलियारा की सुंदरता और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद कई दुकानदार फुटपाथ पर सामान फैलाकर रास्ता घेर रहे हैं।
आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी तेज कर दी है। पैदल गश्त के दौरान लोगों को संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।
अभियान के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी संजय चंदेल, उपनिरीक्षक मोहम्मद शादाब, उपनिरीक्षक मृत्युंजय राय, महिला उपनिरीक्षक प्रगति यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।