Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गोरखनाथ मंदिर के प्रबंधक श्री द्वारिका तिवारी जी से गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष की शिष्टाचार भेंट, संगठन विस्तार एवं सनातन धर्म से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

गोरखनाथ मंदिर के प्रबंधक श्री द्वारिका तिवारी जी से गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष की शिष्टाचार भेंट, संगठन विस्तार एवं सनातन धर्म से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पंडित संतोष मिश्रा जी ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी ने आज अपने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ गोरखनाथ मंदिर के प्रबंधक आदरणीय श्री द्वारिका तिवारी जी से औपचारिक एवं शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण और सुखद वातावरण में संपन्न हुई।

श्री द्वारिका तिवारी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी के अति प्रिय चाचा होने के साथ-साथ परम पूज्य महाराज जी के पुराने साथी भी हैं। इस अवसर पर संगठन के विस्तार एवं मजबूती के साथ-साथ परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी को तीसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने और 300 से अधिक सीटों के लक्ष्य को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में गौकशी पर रोक लगाने, मंदिरों के सुधार एवं उचित रखरखाव, सनातन धर्म की रक्षा तथा धर्मांतरण पर रोक लगाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी गहन चर्चा हुई। इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संगठन की भावी रणनीति एवं आवश्यक कदमों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इस अवसर पर गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गोविंद कुशवाह जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री सुधाकर त्रिपाठी जी, जिला उपाध्यक्ष श्री विकास सेन जी, श्री शुभम मिश्रा जी, प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी ने संगठन को अधिक सशक्त बनाने तथा सनातन संस्कृति, गौवंश संरक्षण एवं मंदिरों की व्यवस्था से जुड़े विषयों पर निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।