रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
सड़क पर खूनी जंग: खजनी में ऑटो विवाद में युवक पर दागी गोली, पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार मुस्तैद पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा, कब्जे से खोखा और पिस्टल बरामद
गोरखपुर थाना खजनी जनपद के खजनी थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क पर ऑटो चलाने जैसी मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच उपजा विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष के बेखौफ दबंग युवक ने सरेआम पिस्टल निकालकर दूसरे युवक पर जानलेवा फायर झोंक दिया। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, खजनी थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के चंद घंटों के भीतर ही आरोपी को अवैध पिस्टल और खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
अहंकार की भेंट चढ़ा आपसी सौहार्द मिली जानकारी के अनुसार, खजनी क्षेत्र में ऑटो चलाने को लेकर दो पक्षों में बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ग्राम मरवटिया निवासी दबंग विकाश यादव पुत्र राममनोहर यादव अपना आपा खो बैठा। उसने कमर से अवैध पिस्टल निकाली और सामने वाले युवक की जान लेने की नीयत से सीधे उस पर गोली दाग दी। गोली चलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए हत्या के प्रयास और अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।
भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने दबोचा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत खजनी थाने की पुलिस टीम ने जाल बिछाया। मुखबिर की सूचना और सटीक रणनीति के बल पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी विकाश यादव को उस समय दबोच लिया, जब वह जिले से बाहर भागने की फिराक में था। जामा तलाशी के दौरान उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई अवैध पिस्टल और मौके से जुटाया गया एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक औपचारिकताएं पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों को कड़ा संदेश दिया है।
