Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन परिसर स्थित मंदिर में माँ परमेश्वरी दुर्गा जी की मूर्ति की विधि विधानपूर्वक स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन परिसर स्थित मंदिर में माँ परमेश्वरी दुर्गा जी की मूर्ति की विधि विधानपूर्वक स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई

बहराइच शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आज दिनांक 16.अक्टूबर.2026 को पुलिस लाइन बहराइच स्थित मंदिर प्रांगण में एक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा माँ परमेश्वरी दुर्गा जी की मूर्ति स्थापना कर विधि-विधानपूर्वक प्राण-प्रतिष्ठा और पूजा-अर्चना संपन्न की गयी । इस दौरान धार्मिक परंपराओं के अनुरूप पूजा-अर्चना सम्पन्न कर जनपद में सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई।

इस पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव का वातावरण रहा। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक तथा पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।