रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना सोनहा पर समाधान दिवस के अवसर पर की गयी जनसुनवाई तथा संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए
बस्ती थाना सोनहा आज दिनांक 24.अक्टूबर.2026 को शासन की मंशा के अनुरूप थाना सोनहा पर आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह द्वारा आमजन की समस्याओं/शिकायतों को गंभीरता के साथ सुना गया। इस दौरान कुल 04 प्राप्त प्रार्थना पत्र हुए जो राजस्व से सम्बंधित पाए गए । प्रार्थना-पत्रों के त्वरित, निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। दिनाक 10.10.2026 को थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में आवेदक से पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में फीडबैक लिया गया, तो आवेदक द्वारा कृत कार्यवाही से संतुष्ट होना बताया गया ।
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना परिसर, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर शाखा, CCTNS कार्यालय, हवालात, बैरक, मेस, मालखाना एवं अभिलेखों का निरीक्षण कर उनके रख-रखाव हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। उपस्थित बीट पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर बीट कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी ली गई तथा वर्ष 2025 के प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों का प्रशिक्षण ठीक ढंग से कराने हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष सोनहा सहित पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।



