Hot Posts

6/recent/ticker-posts

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, नई परंपरा पर रोक और सुरक्षा के कड़े इंतजाम डीजे पर नहीं बजेंगे भड़काऊ गाने, तय डेसिबल सीमा का पालन अनिवार्य- विजय प्रताप सिंह इंस्पेक्टर गोरखनाथ...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, नई परंपरा पर रोक और सुरक्षा के कड़े इंतजाम डीजे पर नहीं बजेंगे भड़काऊ गाने, तय डेसिबल सीमा का पालन अनिवार्य- विजय प्रताप सिंह इंस्पेक्टर गोरखनाथ

गोरखपुर थाना गोरखनाथ आगामी प्रमुख त्योहारों—दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गोरखनाथ थाने में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने की। आयोजन में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, स्थानीय पार्षदों, दुर्गा पूजा आयोजकों, मूर्ति विसर्जन समितियों के प्रतिनिधियों तथा डीजे संचालकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने शासन और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

डीजे संचालकों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि वे निर्धारित डेसिबल सीमा के भीतर ही लाउडस्पीकर बजाएं। किसी भी परिस्थिति में भड़काऊ, अश्लील या आपत्तिजनक गीत बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर आयोजकों को सख्त निर्देश जारी किए गए। अग्निशमन यंत्र, विद्युत सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। इसके साथ ही, आयोजकों को निर्देशित किया गया कि वे पंडालों में वालेंटियर्स की ड्यूटी निर्धारित करें, ताकि भीड़ प्रबंधन और आंतरिक सुरक्षा सुचारू रहे। थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि पुलिस जनता की सुरक्षा में 24 घंटे मुस्तैद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोजन के दौरान कोई भी नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी और पूर्व की भांति ही पारंपरिक रूप से मूर्ति स्थापना व पंडाल निर्माण किया जाएगा।

मूर्ति विसर्जन के पारंपरिक मार्गों पर सुगम आवागमन हेतु आयोजकों के साथ बिंदुवार समीक्षा की गई और विसर्जन यात्रा को समयबद्ध व अनुशासित तरीके से पूरा करने पर सहमति बनी। असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। नागरिकों से अपील की गई कि वे फर्जी खबरों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र में आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब को अक्षुण्ण रखते हुए सभी त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाए जाएंगे।