Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आगामी दुर्गा पूजा के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी अपराध द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत दुर्गा पंडालों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

आगामी दुर्गा पूजा के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी अपराध द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत दुर्गा पंडालों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

बस्ती आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से श्रीमान पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 09.अक्टूबर.2026 को क्षेत्राधिकारी अपराध श्री कुलदीप सिंह यादव द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थापित किये जा रहे दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरों, आने-जाने के मार्ग, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।
क्षेत्राधिकारी अपराध महोदय द्वारा आयोजकों को शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन करने, पंडाल में अग्निशमन यंत्र एवं प्राथमिक उपचार किट रखने, विद्युत वायरिंग को सुरक्षित रखने, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए एवं किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया गया।
बस्ती पुलिस द्वारा जनपद में सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार भ्रमण एवं निरीक्षण किया जा रहा है।