रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
चोरी की बाइक के साथ नुर्षाद व आजम गिरफ्तार
गोरखपुर चिलुआताल पुलिस ने क्षेत्र में वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।
विशुनपुर टोला सप्टहिया के रहने वाले नुर्षाद अली पुत्र जाकिर हुसैन और आजम पुत्र दिलजान को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान धर दबोचा। दरअसल, पिछले दिनों क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी हुई थी, जिसके संबंध में पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी की गई वही बाइक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
