Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना को0देहात क्षेत्रांतर्गत हुई झपट्टामारी/ लूट के संबंध में पंजीकृत अभियोग से संबंधित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोबाइल व एक अदद मोटर साइकिल बरामद...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना को0देहात क्षेत्रांतर्गत हुई झपट्टामारी/ लूट के संबंध में पंजीकृत अभियोग से संबंधित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोबाइल व एक अदद मोटर साइकिल बरामद

बलरामपुर थाना कोतवाली देहात दिनांक 02.नवम्बर.2026 को वादी धर्मराज आर्या पुत्र बुधई निवासी ग्राम डिहवा बैजपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा एक तहरीर थाना कोतवाली देहात पर दिया कि दिनांक-21.अक्टूबर.2026 को एक मोटर साईकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी तथा बृजेन्द्र कुमार चौधरी का मोबाईल फोन झपट्टा मार कर भाग गए हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0-434/2026 धारा 304(2) बी.एन.एस. बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह*श के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री गिरजेश तिवारी थाना कोतवाली देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 435/2026 धारा- 309(6), 351(3), 317(2) बीएनएस थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. विष्णु उर्फ लकी पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम जोरावरपुर रमनगरा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर 2. अनिल कुमार पुत्र रामबहादुर निवासी ग्राम कोटिया थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर 3.राजेन्द्र उर्फ निदू पुत्र कल्लू निवासी ग्राम जोरावरपुर रमनगरा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।