रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना मुण्डेरवा पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ताश के पत्ते व कुल ₹1,710/- नगद (फड़ व जामा तलाशी) किया गया बरामद
बस्ती थाना मुण्डेरवा श्रीमान पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकान्त के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी रुधौली श्री अनिल कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष मुण्डेरवा श्री विश्वमोहन राय के नेतृत्व में थाना मुण्डेरवा पुलिस द्वारा आज दिनांक 03.नवम्बर.2026 को क्षेत्र में रोकथाम जुर्म जरायम / चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर समय करीब 16.35 बजे ग्राम परसवा के उत्तर दिशा स्थित आम के बागीचा से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से फड़ व जामा तलाशी से कुल एक हजार सात सौ दस रुपए नकद, 52 अदद ताश के पत्ते तथा अन्य साक्ष्य बरामद किए गए। इस संबंध में थाना मुण्डेरवा पर सार्वजनिक जुआ अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1. धीरज कुमार पुत्र विरेन्द्र, निवासी- धौरहरा गोचना, थाना मुण्डेरवा, जनपद बस्ती, उम्र करीब 26 वर्ष।
2. पंकज गुप्ता पुत्र सुरेन्द्र कुमार, निवासी- थवईपार, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीर नगर, उम्र करीब 22 वर्ष।
3. विक्रम तिवारी पुत्र घनश्याम तिवारी, निवासी- परसवा, थाना मुण्डेरवा, जनपद बस्ती, उम्र करीब 31 वर्ष।
4. दीपक कुमार पुत्र मुन्नीलाल, निवासी- तेनुवारी सोयम, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीर नगर, उम्र करीब 22 वर्ष।
