रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
श्रीमान् पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती, परिक्षेत्र बस्ती द्वारा पुलिस अधीक्षक बस्ती के साथ यातायात माह नवम्बर, 2026 के शुभारम्भ के अवसर पर यातायात रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
बस्ती आज दिनांक 01 नवम्बर 2026 को श्री संजीव त्यागी, पुलिस उप महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती द्वारा श्री ओमवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक, बस्ती की उपस्थिति में श्री श्यामकांत, अपर पुलिस अधीक्षक, बस्ती, सुश्री मानसी दहिया, सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर, श्री कुलदीप सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी यातायात, सुश्री स्वर्णिमा सिंह, क्षेत्राधिकारी हरैया, श्री बृजेश सिंह, क्षेत्राधिकारी कलवारी, श्री कुलदीप त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक यातायात, जनपद बस्ती के साथ शास्त्री चौक (झण्डा चौराहा), बस्ती से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व महिला थाना, प्रभारी यातायात व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण के साथ सम्मानित जनमानस उपस्थित रहे ।
पूरे माह यातायात पुलिस कर्मियों तथा जनपद के समस्त थानों की पुलिस द्वारा आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्कूलों में छात्र-छात्राओं के बीच विशेष जागरूकता सत्र आयोजित कर उन्हें जागरूक किया जाएगा, नुक्कड़ नाटकों और विभिन्न माध्यमों से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी तथा उनका पालन करने की अपील की जाएगी।
आमजन से विशेष अपील-
दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा मानक हेलमेट अवश्य पहनें।
दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठकर यात्रा न करें।
चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
बिना नंबर प्लेट लगे वाहनों का संचालन न करें।
नशे की हालत में बिल्कुल भी वाहन न चलाएं।
वाहन को निर्धारित गति सीमा (ओवर स्पीड) से अधिक न चलाएं।
सड़क पर सदैव अपने बाएं (Left) चलें।
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग कदापि न करें।







